देश की खबरें | उत्तराखंड में स्थानीय व्यापारियों को कांवड़ियों से ज्यादा दाम न वसूलने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला और टैंपों वालों को कांवड़ियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा उनसे ज्यादा दाम न वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 11 जुलाई इस सप्ताह शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला और टैंपों वालों को कांवड़ियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा उनसे ज्यादा दाम न वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा व्यवस्था को लेकर स्थानीय व्यापारियों के साथ यहां एक बैठक करने के बाद उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संवाददाताओं को बताया कि दो साल के अंतराल के बाद 14 जुलाई को शुरू हो रही इस यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है, जिसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला व टैम्पो वालों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से पेश आया जाए और उनसे ज्यादा दाम न वसूले जाएं।

अक्सर कांवड़ियों से व्यापारियों की कहासुनी खाने के सामान की गुणवत्ता या ज्यादा कीमत वसूलने को लेकर होती है। अधिकारी ने बताया कि इस बार कांवड़ मार्ग के व्यापारियों को अपनी दुकान पर मूल्य सूची लगाने को कहा गया है। मूल्य सूची नहीं लगाए जाने पर प्रशासन सख्ती बरतेगा।

नेगी ने कहा कि इस बार शहर के अंदर केवल पैदल कांवड़ियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी जबकि वाहन से आने वाले कांवड़िए ऋषिकेश बाई पास से नटराज चौक से ढालवाला होते हुए मुनि की रेती की तरफ जाएंगे।

इस बार कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाने का भी प्रस्ताव है। हर साल सावन के महीने में विभिन्न राज्यों खासतौर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से शिवभक्त गंगा जल लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचते हैं। इस गंगाजल से वे अपने गांवों और घरों के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें