जरुरी जानकारी | संस्थागत निवेशकों ने हुडको के शेयर को हाथों-हाथ लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के हुडको के शेयर के लिये सरकार की बिक्री पेशकश को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसके लिये अधिक आवेदन आ गये।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के हुडको के शेयर के लिये सरकार की बिक्री पेशकश को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसके लिये अधिक आवेदन आ गये।

बिक्री पेशकश के तहत 9.90 करोड़ शेयर रखा गया था। जबकि संस्थागत निवेशकों ने दोपहर 2.30 बजे तक 12.59 करोड़ शेयर के लिये बोलियां लगायी। यह कुल पेशकश का 1.27 गुना है।

इसके लिये बाजार बंद होने तक बोली लगायी जा सकती थी।

सरकार हुडको में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी 45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच रही है। संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बोली लगायी जबकि खुदरा निवेशकों के लिये यह बुधवार को खुलेगा।

कुल 16.01 करोड़ शेयर यानी 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से सरकारी खजाने को करीब 720 करोड़ रुपये मिलेंगे। बिक्री पेशकश में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी या 11.01 करोड़ शेयर रखा गया है। अधिक आवेदन आने पर 2.5 प्रतिशत या 5 करोड़ से अधिक के शेयर की बोली रखने का विकल्प रखा गया।

सरकार 9.90 करोड़ से अधिक शेयर संस्थागत बोलीदाताओं को बेच रही है। उसने अधिक बोली आने पर उसे रखने का विकल्प रखा है।

सरकार पहले ही अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 7,646 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इसमें 3,651 करोड़ रुपये एनएमडीसी में बिक्री पेशकश के जरिये तथा 3,994 करोड़ रुपये एक्सिस बैंक में एसयूयूटीआई (स्पेशिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया) हिस्सेदारी बेचकर प्राप्त की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\