देश की खबरें | जयपुर में 'इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज' स्थापित होगा, 293.79 करोड़ रुपये मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी’ की स्थापना होगी। इसके लिए 293.79 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

जयपुर, 17 जुलाई जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी’ की स्थापना होगी। इसके लिए 293.79 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्तावित संस्थान के भवन निर्माण तथा पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए 293.79 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

प्रस्ताव के अनुसार इस संस्थान के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सालय के समीप स्थित नर्सिंग हॉस्टल में भूमिगत पार्किंग सहित नौ मंजिला भवन बनेगा। वर्ष 2023-24 में इस पर 50 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 में सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी’ की स्थापना तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान 75 करोड़ की लागत से पार्किंग सुविधा विकसित किये जाने की घोषणा की थी।

उक्त दोनों घोषणाओं को सम्मिलित करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की गई है। एक अन्य फैसले के तहत जयपुर स्थित गांधी दर्शन संग्रहालय के प्रबंधन एवं संचालन के लिए 49 विभिन्न पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\