एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड से लड़ने के बजाय आपस में लड़ रहे हैं पंजाब में कांग्रेस के नेता: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता कोविड से जंग के बजाय आपस में ‘लड़’ रहे हैं।

देश की खबरें | कोविड से लड़ने के बजाय आपस में लड़ रहे हैं पंजाब में कांग्रेस के नेता: आप
Corona

चंडीगढ़, दो जून पंजाब के मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता कोविड से जंग के बजाय आपस में ‘लड़’ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो पंजाब का कोई भविष्य सुनिश्चित कर सकती है और न ही राज्य में उसका कोई भविष्य है।

कांग्रेस ने पार्टी की पंजाब इकाई में अंतर्कलह के समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति बनायी हैं । राज्य के कांग्रेस विधायक एवं मंत्री राज्यसभा सदस्य की अगुवाई वाली इस समिति से दिल्ली में सोमवार से मिल रहे हैं।

चड्ढा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘ कैप्टन की अगुवाई वाली सरकार कोविड-19 से नहीं लड़ रही है। वे (कांग्रेस नेता) आपस में ही एक दूसरे से लड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि आपस में एक दूसरे के साथ लड़कर कांग्रेस पंजाब में अब पूरी तरह खत्म हो गयी है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पंजाब को ‘छोड़कर’ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

आप नेता ने आरोप लगाया , ‘‘ पंजाब में कांग्रेस वेंटीलेटर पर है और उसे किसी भी दवा से बचाया नहीं जा सकता।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘‘ विधानसभा चुनाव के महज आठ महीने पहले राज्य सरकार ने विद्युत दर में महज प्रति यूनिट 25 से 50 पैसे की कमी की घोषणा करके लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).