देश की खबरें | ‘‘कोविड रोगियों को घरों में पृथकवास में रहने की सलाह देने के बजाय अस्पतालों में भर्ती कराएं"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड​​-19 मामलों की संख्या में वृद्धि की पहचान करने के लिए, राज्य सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों को सलाह दी की कि वे संक्रमित रोगियों को घर में पृथकवास में रखने के बजाय अस्पतालों में भर्ती करें।

चेन्नई, 30 जुलाई तमिलनाडु में कोविड​​-19 मामलों की संख्या में वृद्धि की पहचान करने के लिए, राज्य सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों को सलाह दी की कि वे संक्रमित रोगियों को घर में पृथकवास में रखने के बजाय अस्पतालों में भर्ती करें।

चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने नए मामलों में वृद्धि के सही कारणों की पहचान करने के लिए भी कदम उठाए हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘राज्य में 28 जुलाई को 1,756 नए मामले सामने आए थे, लेकिन कल यह संख्या बढ़कर 1,859 हो गयी ... यानी 103 नए मामले जुड़ गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में एक महीने से अधिक समय से संक्रमण के नये मामलों में गिरावट की प्रवृत्ति देखी जा रही थी और यह पहली बार बढ़ी है।’’

उन्होंने कहा कि चेन्नई, कन्याकुमारी, कोयंबटूर, इरोड और कुड्डालूर जैसे जिलों में नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री (एम के स्टालिन) ने संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारणों के बारे में पूछताछ की है... हम इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हमने संबंधित अधिकारियों और अस्पतालों को सलाह दी है कि वे संक्रमित रोगियों को घरों मे पृथकवास में रखने और उनके संपर्क में रहने वालों की निगरानी करने के बजाय, उन्हें अस्पताल में भर्ती करें।’’

सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु में संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के लिए लोगों द्वारा मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने में लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान