एजेंसी न्यूज

Mumbai: पुलिस निरीक्षक ने परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की

एक पुलिस निरीक्षक ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है. साथ ही सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Mumbai: पुलिस निरीक्षक ने परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह (Photo Credits-ANI)

मुंबई, 26 अप्रैल: एक पुलिस निरीक्षक ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है. साथ ही सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि अकोला पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात निरीक्षक बी आर घडगे ने 20 अप्रैल को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह शिकायत की है. निरीक्षक ने इस शिकायत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने विचाराधाीन संलग्न किया है.

पिछले महीने मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है. वर्तमाान में परमबीर सिंह महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं. इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी.

डीजीपी को भेजे 14 पन्नों के शिकायती पत्र में निरीक्षक घडगे ने दावा किया है कि वर्ष 2015-18 के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुए परमबीर सिंह ''कई स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे.''

पत्र में निरीक्षक ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सिंह के खिलाफ संदिग्ध भूमि सौदे, सरकारी आवास और उनके सुरक्षा कर्मियों के दुरुपयोग समेत अन्य भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

घडगे का कहना है कि जब सिंह शहर के पुलिस आयुक्त थे, उस दौरान वह बाजार पेठ पुलिस थाने में तैनात थे. उन्होंने सोमवार को पीटीआई- से कहा, '' मेरे पास भ्रष्टाचार के साक्ष्य हैं और जब मुझे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तब मैं इन्हें पेश करूंगा.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).