देश की खबरें | बलिया में एबीवीपी कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
बलिया (उप्र), 30 जुलाई बलिया जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सिंह द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया था।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सिंह को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बहस करते हुए देखा जा रहा है।
एबीवीपी के नेता ऋषभ ने संवाददाताओं को बताया कि परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शुल्क वृद्धि समेत अनेक मांगों को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात करने गया था।
उन्होंने जिलाधिकारी पर प्रतिनिधिमंडल के साथ अशिष्ट व्यवहार करने और डांट कर भगा देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से ही जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में धरना शुरू कर दिया, मौके पर पहुंचे कोतवाल ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता की और उन्हें घसीटकर ले जाने का प्रयास किया।
बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सिंह के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। उसके बाद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

