देश की खबरें | एडीएचडी से प्रभावित लोगों की जीवन गुणवत्ता में कमी का एक कारण अनिद्रा हो सकती है: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ध्यान अभाव अतिसक्रियता विकार (एडीएचडी) से उत्पन्न अनिद्रा या नींद की गड़बड़ी, एडीएचडी के लक्षणों वाले वयस्कों के जीवन की गुणवत्ता में कमी का कारण हो सकती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई ध्यान अभाव अतिसक्रियता विकार (एडीएचडी) से उत्पन्न अनिद्रा या नींद की गड़बड़ी, एडीएचडी के लक्षणों वाले वयस्कों के जीवन की गुणवत्ता में कमी का कारण हो सकती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

आमतौर पर बचपन और किशोरावस्था में सामने आने वाले एडीएचडी में बेचैनी, अतिसक्रियता और कम ध्यान जैसे लक्षण होते हैं। यह एक तंत्रिका-विकासात्मक विकार है जो मस्तिष्क के ‘प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स’ के देरी से परिपक्व होने से जुड़ा है, जो ध्यान और एकाग्रता के लिए महत्वपूर्ण है।

ब्रिटेन के साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय और नीदरलैंड इंस्टीट्यूट फॉर न्यूरोसाइंस के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में, शोधकर्ताओं ने पाया कि वयस्कों में ध्यान न देने और अतिसक्रियता के एडीएचडी संबंधी लक्षण अधिक गंभीर अनिद्रा, नींद की कम गुणवत्ता और देर से सोने और देर से जागने की आदत से जुड़े थे।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) ‘मेंटल हेल्थ’ में प्रकाशित इस अध्ययन में ‘नीदरलैंड स्लीप रजिस्ट्री’ के आंकड़ों का अध्ययन किया गया, जो दस हजार से अधिक वयस्क प्रतिभागियों का एक ऑनलाइन सर्वेक्षण था।

एडीएचडी के लक्षणों, नींद की गड़बड़ी, अवसाद और जीवन की गुणवत्ता से जुड़े सवालों पर 1,364 मध्यम आयु वर्ग और वृद्ध वयस्क प्रतिभागियों के जवाबों का विश्लेषण किया गया।

साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर, वरिष्ठ लेखिका सारा एल चेलप्पा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि नींद में व्यवधान तंत्रिका व्यवहार और संज्ञानात्मक प्रणालियों को प्रभावित कर सकता है, जिसमें ध्यान और भावनात्मक विनियमन शामिल हैं। साथ ही, नींद में व्यवधान एडीएचडी से संबंधित आवेगशीलता और अतिसक्रियता से उत्पन्न हो सकता है, जो नींद संबंधी विकारों और एडीएचडी के बीच एक मजबूत चक्र का संकेत देता है।’’

लेखकों ने कहा कि एडीएचडी से ग्रस्त लोगों में सामान्य आबादी की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक नींद संबंधी विकार का पता चलता है, जो नींद में देरी, सोते समय अधिक हिलना-डुलना, दिन में नींद आना या रात में कम नींद के रूप में प्रकट हो सकता है।

साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के सह-लेखक सैमुएल कॉर्टेस ने कहा कि अपनी समझ में सुधार करके, हम ऐसे उपचार विकल्प खोज सकते हैं जो एडीएचडी से ग्रस्त लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\