खेल की खबरें | स्विच-हिट नियमों के अंदर ही: मैक्सवेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इयान चैपल और कई दिग्गज भले ही ‘स्विच-हिट’ को पूरी तरह से अनुचित मानते हों लेकिन इसे सबसे ज्यादा खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्सवेल इसे नियमों के अंतर्गत और क्रिकेट के विकास का हिस्सा मानते हैं।

कैनबरा, दो दिसंबर इयान चैपल और कई दिग्गज भले ही ‘स्विच-हिट’ को पूरी तरह से अनुचित मानते हों लेकिन इसे सबसे ज्यादा खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्सवेल इसे नियमों के अंतर्गत और क्रिकेट के विकास का हिस्सा मानते हैं।

आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मैक्सवेल इसे बेहतरीन ढंग से खेलते हैं और हाल में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान उन्होंने इसका काफी इस्तेमाल किया लेकिन पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने इसे ‘नियमों के खिलाफ’ करार दिया।

यह भी पढ़े | PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं.

स्विच-हिट में बल्लेबाज गेंदबाज के रन-अप शुरू करने के बाद अपने हाथों (बायें हाथ से दायें हाथ में या फिर दायें से बायें हाथ में बल्ला पकड़ लेना) को बदल देता है।

जब चैपल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो मैक्सवेल ने कहा, ‘‘जैसा कि आपने कहा, यह खेल के नियमों के अंतर्गत है और यह ऐसा ही रहा है। बल्लेबाजी इसी तरह से विकसित हुई, यह समय के साथ बेहतर से बेहतर होती गयी, इसलिये ही इतने विशाल स्कोर बनते हैं और इन लक्ष्य का पीछा भी किया जाता है। ’’

यह भी पढ़े | दाविद मालन ने टी-20 में हासिल किए सबसे ज्यादा रेटिंग अंक.

मैक्सवेल ने कहा कि गेंदबाज इससे निपटने के लिये योजना बनाये।

उन्होंने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों पर निर्भर करता है कि वे इससे निपटने की कोशिश करें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू