देश की खबरें | त्रिपुरा में 'हिंसा' की घटनाओं की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने त्रिपुरा में हुई हिंसा की घटनाओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से स्वतंत्र जांच कराने की रविवार को मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल रहे हैं।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी कांग्रेस ने त्रिपुरा में हुई हिंसा की घटनाओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से स्वतंत्र जांच कराने की रविवार को मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल रहे हैं।

विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा की ऐसी सभी घटनाएं मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संरक्षण में हो रही हैं।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि त्रिपुरा में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की जा रही है और राज्य की भाजपा सरकार दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ''आप त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ उठ रही आवाज को निषेधाज्ञा लागू करके नहीं दबा सकते। यह राज्य सरकार की विफलता है और हम मांग करते हैं कि हिंसा की सभी घटनाओं की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराई जाए।''

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल त्रिपुरा में हुई हिंसा की कथित घटनाओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करने वाले एक याचिकाकर्ता को शुक्रवार को राज्य के उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की अनुमति दी थी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने राज्य पुलिस को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता एहतेशाम हाशमी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\