जरुरी जानकारी | आइनॉक्स विंड का चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 256 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पवन ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय कंपनी आइनॉक्स विंड का जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 255.76 करोड़ रुपये हो गया जिसका मुख्य कारण कम राजस्व प्राप्ति है।
नयी दिल्ली, 28 मई पवन ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय कंपनी आइनॉक्स विंड का जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 255.76 करोड़ रुपये हो गया जिसका मुख्य कारण कम राजस्व प्राप्ति है।
कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को यह जानकारी दी। उसने बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 105.87 करोड़ रुपये रहा था।
चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले की अवधि के 295.46 करोड़ रुपये से घटकर 183.92 करोड़ रुपये रह गई।
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 429.80 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में उसे 307.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
बीते वित्त वर्ष में कुल आय भी घटकर 708.14 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 783.42 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)