देश की खबरें | आवारा कुत्तों के हमले से मासूम की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोल्लम जिले में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 18 महीने के एक बच्चे पर उसके घर के सामने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोल्लम (केरल), 30 दिसंबर केरल के कोल्लम जिले में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 18 महीने के एक बच्चे पर उसके घर के सामने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मय्यानाडू के पास रहने वाले परिवार के सदस्यों ने कहा कि बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि घटना उस समय हुई जब बच्चा घर के सामने खेल रहा था और उसकी दादी उसे खाना खिलाने के बाद घर के अंदर आयी ही थी। बच्चे की चीख सुनकर महिला लौटी।

बच्चे की दादी ने कहा, “घटना तब हुई जब मैं कुछ लेने के लिए घर के अंदर गई थी। बच्चे के आसपास कम से कम 25 कुत्ते थे। मैंने किसी तरह उन्हें डंडे से भगाया और उसे बचाया।”

उन्होंने कहा कि बच्चे को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और उसका इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, केरल में कई जगहों पर पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों का खतरा मंडरा रहा है और अकेले इस साल 20 से ज्यादा लोगों की रेबीज बीमारी से मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now