देश की खबरें | राजस्थान में बोरवेल में गिरे मासूम को सकुशल सुरक्षित निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बोरवेल में गिरे साढे़ चार साल के मासूम को 24 घंटे से अधिक के समय के बाद 50 फुट गहरे बोरवेल से सुरंग बनाकर सकुशल निकाल लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बोरवेल में गिरे साढे़ चार साल के मासूम को 24 घंटे से अधिक के समय के बाद 50 फुट गहरे बोरवेल से सुरंग बनाकर सकुशल निकाल लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि साढे़ चार साल के मासूम रविन्द्र को 24 घंटे से अधिक समय के बाद सकुशल और सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को चिकित्सीय जांच के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा गया।

रींगस सर्किल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मासूम रविन्द्र को पाईप के जरिये आक्सीजन दिया गया और रस्सी के सहारे पानी, दूध और बिस्कुट भी पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि बच्चे को सकुशल सुरक्षित निकालने के लिये बोरवेल के नजदीक खुदाई कर एक गडढा बनाकर एक सुरंग के जरिये सकुशल बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बोरवेल के अंदर सीसीटीवी के जरिये बच्चे की हलचल पर लगातार निगरानी रखी गई।

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने घटना स्थल पर 24 घंटे से अधिक समय तक चले रेसक्यू आपरेशन में लगे राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ की टीमों के सदस्यों की हौसला अफजाई की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड