देश की खबरें | बीड हिंसा के लिए निर्दोष मराठाओं को निशाना बनाया जा रहा है: जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जिन मराठाओं का बीड में हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और अगर अन्याय जारी रहा तो समुदाय सड़कों पर उतरेगा।

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 14 नवंबर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जिन मराठाओं का बीड में हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और अगर अन्याय जारी रहा तो समुदाय सड़कों पर उतरेगा।

उन्होंने महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में पत्रकारों से बात की। मराठा आरक्षण को लेकर दूसरी बार अनशन के कारण अस्पताल में 10 दिन तक उपचार के बाद सामाजिक कार्यकर्ता को रविवार को छुट्टी दे दी गई।

जरांगे ने कहा, ‘‘हमने समयबद्ध कार्यक्रम और मराठाओं को (कुनबी जाति) प्रमाणपत्रों के वितरण के बारे में सरकार के साथ बातचीत की है। हमने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हमारे लोगों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में भी बात की है। समुदाय शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहा है। लेकिन उसे परेशान किया जा रहा है और लोगों को पुलिस पकड़कर ले जा रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों का बीड में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें परेशान किया जा रहा है और अधिकारियों ने 7,000 लोगों (हिंसा में भाग लेने के आरोपी) की सूची बनाई है।

इस महीने की शुरुआत में आंदोलन के दौरान बीड शहर और जिले में कुछ जन प्रतिनिधियों के घरों में आग लगा दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘आंदोलन को दबाने के लिए चाहे कितना भी दबाव हो, हम नहीं रुकेंगे। अगर लोगों के साथ अन्याय हुआ तो बीड में मराठा समुदाय सड़कों पर उतरेगा। हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे लेकिन हमारे साथ हो रहे अन्याय को रोकेंगे।’’

जरांगे ने आरक्षण मुद्दे को हल करने के वास्ते सरकार के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा तय की है। वह 15 से 25 नवंबर तक राज्य का दौरा करेंगे।

जरांगे ने कहा, ‘‘हम 24 दिसंबर तक राज्य सरकार को परेशान नहीं करेंगे। हम बस उन्हें आगामी शीतकालीन सत्र के बारे में याद दिला रहे हैं और उनके पास आरक्षण के बारे में निर्णय लेने का मौका है। अगर नहीं, तो वे एक विशेष सत्र आयोजित कर सकते हैं। अगर इसमें और देरी हुई तो हम आंदोलन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट