देश की खबरें | आजम खां पर उनके धर्म की वजह से हो रहा है अन्याय : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की एक अदालत द्वारा सात साल की सजा सुनाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खां के धर्म की वजह से उनके साथ अन्याय हो रहा है।

लखनऊ, 18 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की एक अदालत द्वारा सात साल की सजा सुनाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खां के धर्म की वजह से उनके साथ अन्याय हो रहा है।

सपा द्वारा सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में यादव ने कन्नौज में संवाददाताओं से बातचीत में खां और उनके परिजन को सजा सुनाये जाने के सवाल पर कहा, ''मुझे तो यह लगता है कि कहीं धर्म के कारण उनके (आजम) साथ इतना अन्याय न हो रहा हो। सबको यकीन है और सब जानते हैं कि उन पर इसीलिये अन्याय हो रहा है कि उनका धर्म दूसरा है।''

उन्होंने कहा, ''आजम खां साहब पर लगातार इसी तरह का हमला हो रहा है और बड़ी साजिश की वजह से उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। भाजपा के नेता और कुछ बाहर से लाये गये अधिकारी उनके खिलाफ पहले ही दिन से साजिश करते रहे हैं। हो सकता है कि मैं गलत कहूं, हो सकता है कि लोग मुझ पर टिप्पणी करें लेकिन यह भी हो सकता है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी (मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर) बना दी, इसीलिये उन्हें यह सजा मिल रही है।''

यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा, ''आप काम मत करिये, भाजपा की तरह, बस नफरत फैलाइये। जहां आपको जाति की नफरत मिल जाए, वहां फैलाइये, जहां धर्म की नफरत हो, वहां फैलाइये।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में भी कहा, ''आज़म खान जी और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में सक्रिय रहें। इस सियासी साज़िश के ख़िलाफ़ इंसाफ़ के कई दरवाज़े खुले हैं। ज़ुल्म करनेवाले याद रखें… नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक अदालत अवाम की भी होती है।''

रामपुर की एमपी—एमएलए अदालत ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को वर्ष 2019 के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\