देश की खबरें | चोटिल रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, सिराज को टेस्ट और वरूण को टी20 टीम में मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के सीमित ओवर के उप-कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी तीनों प्रारूप के टीम से बाहर हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारत के सीमित ओवर के उप-कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी तीनों प्रारूप के टीम से बाहर हो गये।

चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों में भी वह नहीं खेल सकेंगे ।

यह भी पढ़े | केरल में महिला फोटोग्राफर दीया जॉन के खिलाफ मामला दर्ज, हिंदू देवी के रूप में महिला की अपमानजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप.

रोहित की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। रोहित को यह चोट यूएई में आईपीएल के दौरान लगी।

बीसीसीआई चिकित्सा दल चोटिल तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और रोहित की निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से 8 और उत्तराखंड से 1 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की : 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वरूण चक्रवर्ती को मौका दिये जाने के अलावा कोई आश्चर्यजनक चयन नहीं हुआ है। वरूण ने आईपील के मौजूदा सत्र में अब तक 12 विकेट चटकाये है जिसमें एक मैच में पांच विकेट भी शामिल है।

टेस्ट टीम में मोहम्मद सिराज पांचवें तेज गेंदबाज होंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के अलावा इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। यह दौरा 27 नवंबर से शुरू होगा।

टीमें:

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।

एकदिवसीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शारदुल ठाकुर ।

टेस्ट टीम:

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज ।

इसके अलावा चार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, इशान पोरेल और टी. नटराजन - भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच