IPL 2024: चोटिल कागिसो रबाडा आईपीएल से लौटे स्वदेश, टी20 विश्व कप की तैयारी पर असर पड़ने की कोई संभावना नहीं

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ कागिसो रबाडा पैर में चेाट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से स्वदेश लौट गए हैं. देश के क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Kagiso Rabada (Photo Credit: IPL/BCCI)

जोहानिसबर्ग, 15 मई: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ कागिसो रबाडा पैर में चेाट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से स्वदेश लौट गए हैं. देश के क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी. रबाडा आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने मौजूदा सत्र में 11 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं. पंजाब की टीम पहले ही प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अपना अंतिम लीग मैच 19 मई को खेलेगी. यह भी पढ़ें: RR vs PBKS 65th Match IPL 2024 Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बयान में कहा, ‘‘इस 28 वर्षीय (रबाडा) ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर विशेषज्ञ से सलाह ली और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चिकित्सा टीम उन पर करीबी नजर रखे हुए है. ’’ सीएसए ने साथ ही कहा कि चोट के कारण रबाडा की अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी पर असर पड़ने की संभावना नहीं है.

सीएसए ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए उसकी तैयारी प्रभावित होने की संभावना नहीं है.’’ दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ न्यूयॉर्क में तीन जून को करेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड