देश की खबरें | बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद घायल इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को भी गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उप्र), 18 सितंबर बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

डिबाई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण कुमार सिंह ने बताया डिबाई थाना इलाके में शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम कप्तान उर्फ मंगल है। उन्‍होंने बताया कि बदमाश मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है और वह 2014 से ही डकैती के कई मामलों में वांछित था।

सिंह के मुताबिक कप्तान बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य भी है जिसके ऊपर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित है। बदमाश के पास से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है।

घटना का ब्यौरा देते हुए सीओ ने बताया कि शनिवार रात डिबाई थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश लूटपाट के इरादे से घूम रहे हैं जिनके पास अवैध हथियार भी हैं।

इस सूचना पर पुलिस अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की जांच करने लगी तभी कुछ देर बाद एचोरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस पर गोलीबारी करते हुए बाइक को अलीगढ़ की तरफ मोड़कर भागने लगे, जिसकी सूचना डिबाई थाना प्रभारी ने दौलतपुर चौकी पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश पुलिस टीम पर गोलियां चलाने लगे। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में डिबाई थाने में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार भी घायल हो गए हैं। घायल बदमाश एवं सिपाही को इलाज के लिए डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी