खेल की खबरें | चोटिल नडाल ने फ्रिट्ज को हराया , अब सामना किर्गियोस से

दर्द की वजह से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे नडाल ने 3 . 6, 7 . 5, 3 . 6, 7 . 5, 7 . 6 से जीत दर्ज की ।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ एक क्षण के लिये मुझे लगा कि मैं मैच खत्म नहीं कर सकूंगा ।’’

अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा जिन्होंने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 6 . 4, 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच की टक्कर कैम नॉरी से होगी ।

महिला सेमीफाइनल में 2019 की चैम्पियन सिमोना हालेप का सामना एलेन राइबाकिना से होगा जबकि ओंस जबाउर की टक्कर ततयाना मारिया से होगी ।

हालेप ने अमांडा एनिसिमोवा को 6 . 2, 6 . 4 से हराया जबकि राइबाकिना ने एला टोमजानोविच को 4 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से शिकस्त दी ।

नडाल का इस जीत के साथ 2022 में अपराजेय अभियान 19 . 0 का हो गया । वह जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन और जून में फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं । उन्होंने कभी सत्र के पहले तीन ग्रैंडस्लैम खिताब एक साथ नहीं जीते ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)