देश की खबरें | नालपुर स्टेशन पर ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना की शुरुआती जांच में गंभीर अनियमितता सामने आयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नालपुर स्टेशन पर हाल में सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह हादसा सिग्नल की खराबी के कारण हुआ था। रेलवे के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर पश्चिम बंगाल के नालपुर स्टेशन पर हाल में सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह हादसा सिग्नल की खराबी के कारण हुआ था। रेलवे के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पांच रेलवे अधिकारियों द्वारा की गई जांच में एक गंभीर अनियमितता यह भी सामने आई कि स्टेशन मास्टर ने सिग्नल नंबर-10 की खराबी को अपने रजिस्टर में दर्ज नहीं किया और न ही सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग को सिग्नल खराबी के संबंध में कोई ‘मेमो’ जारी किया।

रेलवे सिग्नल कर्मियों ने कहा कि इस अनियमितता पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि यह उसी खड़गपुर मंडल में हुई है जहां दो जून 2023 को बालासोर ट्रेन दुर्घटना हुई थी जिसमें लगभग 300 यात्रियों की मौत हो गई थी।

रेलवे अधिकारी जांच के निष्कर्षों पर चुप्पी साधे हुए हैं। दक्षिण-पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब तक जांच की विस्तृत रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते।’’

नौ नवंबर को, पश्चिम बंगाल में हावड़ा के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

सूत्रों ने कहा कि पटरी से उतरने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि गति प्रतिबंध के कारण ट्रेन की रफ्तार लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\