एजेंसी न्यूज

Infosys Share: इंफोसिस का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन में 73,060 करोड़ रुपये की कमी आई

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूट गया और इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 73,060.65 करोड़ रुपये घट गया।

Infosys Share: इंफोसिस का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन में 73,060 करोड़ रुपये की कमी आई
Infosys (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 15 प्रतिशत टूट गया और इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 73,060.65 करोड़ रुपये घट गया. इससे पहले, कंपनी के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम अनुमान से नीचे रहे थे. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी राजस्व में 4-7 प्रतिशत की कमजोर वृद्धि का अनुमान जताया है. यह भी पढ़ें: Reliance Industries LTD: रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी

बीएसई पर कंपनी का शेयर 12.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,219 रुपये पर आ गया. एनएसई पर यह 14.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,185.30 रुपये पर रहा. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 73,060.65 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,08,219.35 करोड़ रुपये पर आ गया.

इंफोसिस द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के मुताबिक उसका एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,686 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).