जरुरी जानकारी | इंफोसिस का शेयर नौ प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन 59,349 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 59,349.66 करोड़ रुपये घट गया।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर सोमवार को नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 59,349.66 करोड़ रुपये घट गया।

इससे पहले, कंपनी के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम अनुमान से नीचे रहे थे। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी राजस्व में 4-7 प्रतिशत की कमजोर वृद्धि का अनुमान जताया है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 9.40 प्रतिशत गिरकर 1,258.10 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 12.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,219 रुपये पर आ गया था।

एनएसई में यह 9.37 प्रतिशत गिरकर 1,259 रुपये पर बंद हुआ।

इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 59,349.66 करोड़ रुपये घटकर 5,21,930.34 करोड़ रुपये पर आ गया है।

इंफोसिस द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के मुताबिक उसका एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट