एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इन्फोसिस फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 48 करोड़ रुपये देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस की सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा के लिए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने को 48 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान देगा।

जरुरी जानकारी | इन्फोसिस फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 48 करोड़ रुपये देगा

नयी दिल्ली, तीन जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस की सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा के लिए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने को 48 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान देगा।

इन्फोसिस फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को इसके लिए संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त संगठन प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है।

यह साझेदारी श्री मधुसूदन साईं इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एसएमएसआईएमएसआर) से संबद्ध श्री सत्य साईं सरला मेमोरियल अस्पताल को वंचित महिलाओं, शिशुओं और बच्चों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस पहल का उद्देश्य कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार करना है।

सूचना के अनुसार, ‘‘इन्फोसिस फाउंडेशन ने इस सहयोग के माध्यम से मातृत्व एवं शिशु देखभाल सेवाओं में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 48 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान देने का संकल्प लिया है।’’

इस पहल से सालाना 8,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).