जरुरी जानकारी | इन्फोसिस ने जून तिमाही के लिए कर्मचारियों का ‘वैरिएबल-पे’ घटाकर 70 प्रतिशत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस ने मर्जिन में कमी और कर्मचारियों की उच्च लागत के बीच जून तिमाही के लिए कर्मचारियों के औसत ‘वैरिएबल-पे’ को घटाकर लगभग 70 प्रतिशत कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस ने मर्जिन में कमी और कर्मचारियों की उच्च लागत के बीच जून तिमाही के लिए कर्मचारियों के औसत ‘वैरिएबल-पे’ को घटाकर लगभग 70 प्रतिशत कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विप्रो ने भी हाल में मार्जिन घटने और प्रौद्योगिकी में निवेश के कारण कर्मचारियों के ‘वैरिएबल पे’ को रोक दिया था।

इसके अलावा टाटा कंसल्टंसी सर्विसिस (टीसीएस) ने भी कुछ कर्मचारियों के तिमाही वैरिएबल-पे को एक महीने के लिए टाल दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए वैरिएबल-पे को घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है और कर्मचारियों को भी इस बारे में सूचित कर दिया है।

इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का इन्फोसिस ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।

इन्फोसिस ने बढ़ती लागत के बीच पिछले महीने जून तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। यह हालांकि, कंपनी के अनुमान से कम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड