जरुरी जानकारी | फेसबुक को जानकारी दी, तो व्हॉट्सएप से भुगतान का काम बंद कर देंगे ज्यादातर उपयोगकर्ता : सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्हॉट्सएप ने ग्राहकों की सूचना फेसबुक या किसी अन्य पक्ष को देने की व्यवस्था शुरू की, तो अधिसंख्य ग्राहक इस मंच से भुगतान करने की सुविधा का प्रयोग बंद कर देंगे। यह बात एक ताजा सर्वे में सामाने आयी है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी व्हॉट्सएप ने ग्राहकों की सूचना फेसबुक या किसी अन्य पक्ष को देने की व्यवस्था शुरू की, तो अधिसंख्य ग्राहक इस मंच से भुगतान करने की सुविधा का प्रयोग बंद कर देंगे। यह बात एक ताजा सर्वे में सामाने आयी है।

ऐसे ग्राहक व्हॉट्सएप के जरिये ‘बिजनेस चैट’ भी बंद कर सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म की ग्राहकों /उपयोगकर्ताओं की सूचना साझा करने की प्रस्तावित नयी नीति से जुड़े मुद्दों पर इस ताजा सर्वे में देशभर से 17,000 लोगों की राय ली गयी।

इसमें पता चला है कि पांच प्रतिशत ने अपने मोबाइल से इस ऐप को हटा दिया है। इसमें 22 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इस संदेश सेवा प्लेटफॉर्म का उपयोग करना कम कर दिया है।

लोकलसर्किल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की इस रपट में कहा गया है कि व्हॉट्सएप यदि यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) के दायरे में भुगतान सुविधा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण मंच बनाना चाहती है, तो उसे और फेसबुक को अपनी प्रस्तावित नीति के बारे में दोबारा विचार करना चाहिए।

व्हॉट्सएप पहले आठ फरवरी से अपने नए नियम लागू करने वाली थी पर दबाव में उसने नया अपडेट लागू करने की समयसीमा मई तक खिसका दी।

सर्वे में 79 प्रतिशत ने कहा कि यदि इस ऐप ने मई में अपनी नयी नीति लागू की, तो वे शायद ही इसका इस्तेमाल करें। 55 प्रतिशत ने वैकल्पिक ऐप डाउनलोड कर लिए हैं।

सर्वे में 92 प्रतिशल लोगों ने कहा कि व्हॉट्सएप ने फेसबुक से सूचना साझा की, तो वे उसकी भुगतान सुविधा का इस्तेमाल बंद कर देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर