एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना ‘फर्जी’ निकली, ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद झांसी रेलवे स्टेशन पर गहन जांच की गई और किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना ‘फर्जी’ निकली, ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना

झांसी, पांच जुलाई हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद झांसी रेलवे स्टेशन पर गहन जांच की गई और किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब छह बजे हजरत निजामुद्दीन से चली थी, जिसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि इस ट्रेन के स्लीपर डिब्बे में बम रखा है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही लखनऊ स्थित रेलवे नियंत्रण कक्ष के अधिकारी सतर्क हो गए और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को अगले स्टॉप झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर रोक कर जांच की तैयारी शुरू कर दी गयी।

जिलाधिकारी प्रमोद झा ने पुलिस अधीक्षक (रेलवे) विपुल कुमार श्रीवास्तव, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) कमांडेंट विवेकानंद नारायण और सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो और तीन को पूरी तरह खाली करा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यहां आने वाली अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर भेज दिया गया और छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति की जांच की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

इस दौरान आरपीएफ श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया।

ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब नौ मिनट की देरी से रात 11 बजकर 31 मिनट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंची।

ट्रेन के सभी डिब्बों की गहनता से जांच की गई लेकिन किसी भी कोच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और ट्रेन को करीब 54 मिनट के बाद 12 बजरक 24 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

आरपीएफ कमांडेंट विवेकानंद नारायण ने बताया कि छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम की सूचना मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से गहन जांच की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).