देश की खबरें | बगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने ‘अनौपचारिक आपातकाल’ लगा रखा है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में ‘ अनौपचारिक आपातकाल’ लगा रखा है जहां भाजपा के लिए काम करना ‘अपराध से कम नहीं’ है।

कोलकाता, पांच मार्च भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में ‘ अनौपचारिक आपातकाल’ लगा रखा है जहां भाजपा के लिए काम करना ‘अपराध से कम नहीं’ है।

यहां राष्ट्रीय ग्रन्थागार के सभागार में प्रदेश भर से आये सैंकड़ों पार्टी कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजूमदार ने यह दावा भी किया कि राज्य में हाल का नगर निगम चुनाव महज एक पाखंड’ है और केवल भाजपा ने ही जबर्दस्त मुकाबला किया।

इस सप्ताह के प्रारंभ में हुए इस चुनाव में भाजपा 108 में एक भी नगर निगम पर अपना कब्जा नहीं जमा पायी और उसे कुल डाले गये मतों में महज 12.57 प्रतिशत वोट ही मिले।

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरापों पर कहा कि यह एक ऐसी पार्टी के ‘बेबुनियाद आरोप’ हैं जिसे मतदाताओं का विश्वास नहीं प्राप्त है।

मजूमदार ने अपने भाषण में आरोप लगाया, ‘‘ बंगाल में अनौपचारिक आपातकाल है। जिस तरह, भाजपा का हिस्सा होने को लेकर किसी को निशाना बनाया जाता है, उसी तरह माकपा, कांग्रेस या किसी अन्य दल का हिस्सा होने पर व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जाता है।’’

उन्होंने दावा किया कि जब ‘‘उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल के गुंडों द्वारा मारपीट की जाती है या उनकी हत्या भी कर दी जाती है’’ तो पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

वह पार्टी की चिंतन बैठक में बोल रहे थे। वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद लॉकेट चटर्जी ने निगम चुनाव में पार्टी की हार और उसका मतप्रतिशत पिछले साल के विधानसभा चुनाव के 38 प्रतिशत से घटकर निगम चुनाव में 12.57 प्रतिशत हो जाने पर आत्ममंथन का आह्वान किया।

मजूमदार ने दावा किया, ‘‘हम निश्चित ही इस स्थिति से बाहर आयेंगे क्योंकि हमें लोगों का विश्वास एवं भरोसा प्राप्त है लेकिन निगम एवं पंचायत चुनाव के नतीजे में वह सामने नहीं आया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। आने वाले दिनों में यह बदलेगा।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात का विस्तार से मूल्यांकन करेगी कि हाल में चुनाव कैसे कराये गये तथा वह और प्रभावी ढंग से तृणमूल का लोकतांत्रिक रूप से मुकाबला करने पर गौर करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान