जरुरी जानकारी | अगस्त में मुद्रास्फीति ऊंची रहने का अनुमान, सितंबर से नरमी की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अनाज की बढ़ती कीमतों के कारण खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में भी ऊंची बनी रहने की आशंका है, जो जुलाई में 15 महीने के उच्चस्तर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर अनाज की बढ़ती कीमतों के कारण खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में भी ऊंची बनी रहने की आशंका है, जो जुलाई में 15 महीने के उच्चस्तर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

अगस्त के मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा 12 सितंबर को होगी।

सूत्रों ने हालांकि कहा कि टमाटर जैसी सब्जियों की कीमतों में गिरावट, गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के कारण सितंबर से इसमें नरमी आने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कहा था कि केंद्रीय बैंक को उम्मीद है कि सितंबर से मुद्रास्फीति कम होगी।

उन्होंने कहा था, ‘‘हमें उम्मीद है कि समग्र मुद्रास्फीति सितंबर से कम होने लगेगी। अगस्त में एक बार फिर मुद्रास्फीति बहुत अधिक होगी, लेकिन हमें उम्मीद है कि सितंबर से महंगाई दर कम हो जाएगी।’’

दास ने कहा था कि टमाटर की कीमतें पहले ही गिर चुकी हैं और अन्य सब्जियों की खुदरा कीमतें भी इस महीने से कम होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि आरबीआई आठ सितंबर को वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) की समीक्षा कर सकता है।

केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने प्रणाली से एक लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी को बाहर निकालने के लिए सीमित अवधि के लिए 10 प्रतिशत वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात लागू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\