देश की खबरें | महंगाई और बेरोजगारी आज देश में सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं : गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं।
जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं।
गहलोत ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 149 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं। परन्तु राजस्थान में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में अब तक 1.25 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और लगभग इतने ही पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती की घोषणा की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आयी सरकारों ने भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने का काम किया और उसी का परिणाम है कि देश में संविधान लागू होने के साथ ही महिलाओं को मताधिकार मिला, जबकि अन्य लोकतंत्रों में इसमें काफी समय लगा।
उन्होंने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक महान नेता के रूप में देश के समक्ष उभरीं और अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देश की अखंडता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले नेताओं का सभी को सम्मान करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सकारात्मक सोच के साथ हर वर्ग की प्रगति के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

