देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर में रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से गुप्त जानकारी मिली थी कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद सैनिकों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया था व घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया था।

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और कम दृश्यता की वजह से खराब मौसम का फायदा उठाकर हथियारों से लैस आतंकवादी नियंत्रण रेखा को पार करने का प्रयास कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे आतंकवादियों के समूह को हमारे सैनिकों ने देख लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह होने तक मुठभेड़ जारी रही, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा की दूसरी तरफ मौजूद आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों को शवों को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इलाके पर पूरी रात नजर रखी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को घटना स्थल की गहन तलाशी ली गई और दो एके श्रृंखला की राइफलें, छह पिस्तौल, चार चीन निर्मित हथगोले, कंबल और दो खून से सने बैग सहित भारी मात्रा में लड़ाई में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बैग में से पाकिस्तानी और भारतीय मुद्रा, पाकिस्तान में उत्पादित दवाएं और खाने के सामान मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू