देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढ़ेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, छह सितंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यहां रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है तथा युद्धक सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी का शव ढूंढ़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में पुंछ के मांडी उपसेक्टर में दो आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए नजर आये जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों को तत्काल पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। प्रतिकूल भौगोलिक स्थिति, घने जंगल आदि का इस्तेमाल कर आतंकवादियों ने काफी देर तक सुरक्षाबलों को उलझाये रखा।’’

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि मांडी के सावजियान क्षेत्र में आधी रात के बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर बाड़ की ओर बढ़ते नजर आये ।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों को ललकारा तो दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गयी तथा और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया लेकिन इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों में कोई हताहत नहीं हुआ।

दो दिन पहले भी नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ हुई थी और रियासी जिले के तुली इलाके के सुदूर गली सोहाब गांव में एक दुर्दांत आतंकवादी मारा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड