शिमला, सात मार्च हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के बीच अंदरूनी कलह के कारण राज्य में दो प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं विफल हो गईं।
अग्निहोत्री मंडी में प्रस्तावित हवाई अड्डे और हमीरपुर-ऊना रेल संपर्क का जिक्र कर रहे थे।
मंडी जय राम ठाकुर का गृह जिला है जबकि अनुराग ठाकुर लोकसभा में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने जय राम ठाकुर से पूर्व मुख्यमंत्री की “ड्रीम” परियोजना - हवाई अड्डे के लिए 1,000 करोड़ रुपये के प्रावधान के बारे में पूछा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर और जय राम ठाकुर ने ने एक-दूसरे की परियोजनाओं में बाधा डाली।
अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी बजट सत्र में राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार का दृष्टिकोण और प्राथमिकताएं स्पष्ट की जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY