एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड के नमूनों के संक्रमित आने की दर घटकर 5.42 हुईः मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस का पता लगाने के वास्ते लिए गए नमूनों के संक्रमित आने की दर घटकर 5.42 प्रतिशत पर आ गई है जबकि नमूनो के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर (पिछले हफ्ते) 1.82 फीसदी दर्ज की गई है।

देश की खबरें | भारत में कोविड के नमूनों के संक्रमित आने की दर घटकर 5.42 हुईः मंत्रालय

नयी दिल्ली, चार फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस का पता लगाने के वास्ते लिए गए नमूनों के संक्रमित आने की दर घटकर 5.42 प्रतिशत पर आ गई है जबकि नमूनो के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर (पिछले हफ्ते) 1.82 फीसदी दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 1.82 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। इनमें केरल (11.20 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.20 फीसदी), महाराष्ट्र (4. 70 प्रतिशत), गोवा (4.40 फीसदी), नागालैंड (3.60 प्रतिशत), लद्दाख (2.90 फीसदी), पुडुचेरी (2.60 प्रतिशत) और चंडीगढ़ (2.10 फीसदी) शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, तीन फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की जांच की गई है। बुधवार को 7,42,841 नमूनों का परीक्षण किया गया है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 1,44,359 नमूनों की जांच की गई है।

भूषण ने कहा, "अगर हम की गई जांच के आधार पर कोविड-19 के लिए नमूने के संक्रमित आने की दर को देखें तो यह चार अगस्त को 8.89 प्रतिशत थी जो चार फरवरी को 5.42 फीसदी हो गई। "

उन्होंने कहा कि दो राज्यों--केरल और महाराष्ट्र में देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों का 70 फीसदी मरीज हैं। केरल में 69,365 और महाराष्ट्र में 38,762 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

भूषण ने कहा कि 47 जिलों में बीते तीन हफ्तों से कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है जबकि 251 जिलों में इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).