जरुरी जानकारी | जम्मू के उद्योगपतियों ने नए भूमि कानूनों का स्वागत किया, औद्योगिक वृद्धि की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक वृद्धि की उम्मीद जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए जम्मू स्थित उद्योगपतियों के शीर्ष संगठन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानूनों का स्वागत किया और कहा कि इनसे केंद्र शासित राज्य में औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

जम्मू, 28 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक वृद्धि की उम्मीद जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए जम्मू स्थित उद्योगपतियों के शीर्ष संगठन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानूनों का स्वागत किया और कहा कि इनसे केंद्र शासित राज्य में औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

जम्मू के बारी ब्राह्मण उद्योग संघ (बीबीआईए) ने बाहरी लोगों द्वारा जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि कानूनों में संशोधन का स्वागत किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

बीबीआईए के अध्यक्ष ललित महाजन ने कहा, ‘‘संघ के सदस्यों ने बाहर से आने वाले संभावित उद्यमियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में औद्योगीकरण की उम्मीद जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को धन्यवाद दिया है।’’

महाजन ने बीबीआईए की बैठक में कहा कि नए भूमि कानूनों से औद्योगिक क्षेत्र, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन उद्योग, रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर निवेश के दरवाजे खुलेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

उन्होंने कहा कि वक्त की मांग है कि मौजूदा इकाइयों को वित्तीय सहायता दी जाए।

महाजन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों से कच्चा माल लाने और तैयार माल दूसरे राज्यों में भेजने के लिए परिवहन भाड़ापूर्ति देने की मांग भी की।

इसके अलावा उन्होंने नई इकाइयों और क्षमता विस्तार करने वाली इकाइयों के लिए जीएसटी भुगतान में राहत दिए जाने, सभी इकाइयों की राज्य के भीतर बिक्री पर दो प्रतिशत की बजटीय सहायता और सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों के लिए प्रोत्साहन देने की मांग भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी