देश की खबरें | उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सपरिवार संगम में लगाई डुबकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख उद्योगपति और ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मंगलवार को महाकुंभ नगर पहुंचे और उन्होंने सपरिवार संगम में डुबकी लगाई।

महाकुंभ नगर, 11 फरवरी देश के प्रमुख उद्योगपति और ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मंगलवार को महाकुंभ नगर पहुंचे और उन्होंने सपरिवार संगम में डुबकी लगाई।

अधिकारियों ने बताया कि मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत और आकाश अंबानी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी संगम में स्नान किया। अंबानी परिवार के साथ निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि भी संगम में उपस्थित थे और उन्होंने स्नान के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए।

अधिकारियों ने बताया कि मुकेश अंबानी ने स्नान के उपरांत संगम में दुग्धाभिषेक भी किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य साथ में मौजूद थे।

अंबानी परिवार अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प भी गया।

परमार्थ निकेतन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में अंबानी परिवार का आगमन हुआ जहां कोकिला बेन अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट अंबानी और पूरे अंबानी परिवार का अभिनंदन किया गया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि इस अवसर पर अंबानी परिवार ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में नगर निगम के स्वच्छताग्रही भाई-बहनों और नाविकों को अंगवस्त्र, मिठाईयां, फल, स्वच्छता किट और अन्य उपहार दिये।

इस अवसर पर अंबानी परिवार ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व शान्ति यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए विश्व में शांति और कल्याण की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें