एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जून में औद्योगिक उत्पादन 12.3 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में जून 2022 के दौरान 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

जरुरी जानकारी | जून में औद्योगिक उत्पादन 12.3 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 12 अगस्त देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में जून 2022 के दौरान 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से शुक्रवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार जून के महीने में औद्योगिक उत्पादन 12.3 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले जून 2021 के दौरान आईआईपी में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इन आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 12.5 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा खनन उत्पादन में 7.5 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 16.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान आईआईपी 12.7 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 44.4 प्रतिशत बढ़ा था।

गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी आने के कारण अप्रैल-जून 2020 की तिमाही में औद्योगिक उत्पादन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था और यह 18.7 प्रतिशत तक गिर गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).