एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 11.5 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई महीने में 11.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गयी।

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 11.5 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 10 सितंबर देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई महीने में 11.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गयी।

इससे पहले, पिछले साल जुलाई में औद्योगिक उत्पादन में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) आंकड़ों के अनुसार सकल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई 2021 में 10.5 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, खनन उत्पादन में 19.5 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के चार माह के दौरान आईआईपी में कुल मिलाकर 34.1 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 29.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

पिछले साल मार्च से कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा था। तब इसमें 18.7 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। वहीं महामारी की रोकथाम के लिये देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ से आर्थिक गतिविधियां थमने के कारण अप्रैल में इसमें 57.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).