एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 5.2 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर पिछले साल नवंबर में बढ़कर 5.2 प्रतिशत रही।

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 5.2 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 10 जनवरी विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर पिछले साल नवंबर में बढ़कर 5.2 प्रतिशत रही।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में नवंबर, 2023 में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नवंबर, 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 5.2 प्रतिशत बढ़ा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन नवंबर, 2024 में 5.8 प्रतिशत बढ़ा, जो एक साल पहले इसी महीने में 1.3 प्रतिशत था।

आलोच्य महीने में खनन उत्पादन में 1.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आईआईपी में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 6.5 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).