एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन मार्च में 4.9 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2023-24 में 5.8 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च में विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के बढ़िया प्रदर्शन की मदद से 4.9 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन मार्च में 4.9 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2023-24 में 5.8 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 10 मई देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च में विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के बढ़िया प्रदर्शन की मदद से 4.9 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 4.9 प्रतिशत बढ़ा। औद्योगिक उत्पादन में मार्च, 2023 में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च, 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.5 प्रतिशत था।

इस साल मार्च में खनन उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि बिजली उत्पादन में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश का औद्योगिक उत्पादन 5.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).