एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 3.8 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2024 में 3.8 प्रतिशत बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 3.8 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 12 मार्च भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2024 में 3.8 प्रतिशत बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2023 में 5.8 प्रतिशत बढ़ा था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जनवरी, 2024 में 3.8 प्रतिशत बढ़ा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी, 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.2 प्रतिशत बढ़ा, जो एक साल पहले इसी महीने में 4.5 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन अवधि में खनन उत्पादन की वृद्धि 5.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन की 5.6 प्रतिशत रही।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान आईआईपी में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5.5 प्रतिशत बढ़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).