एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.3 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दिसंबर, 2022 में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। नवंबर, 2022 में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.3 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 10 फरवरी देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दिसंबर, 2022 में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। नवंबर, 2022 में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

हालांकि, सालाना आधार पर तुलना की जाए, तो औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि बढ़ी है। दिसंबर, 2021 में औद्योगिक उत्पादन एक प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले इस क्षेत्र का उत्पादन 0.6 प्रतिशत बढ़ा था। नवंबर, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन 9.8 प्रतिशत बढ़ा। दिसंबर, 2021 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 2.6 प्रतिशत बढ़ा था। बिजली क्षेत्र के उत्पादन 10.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में बिजली उत्पादन की वृद्धि 2.8 प्रतिशत रही थी।

उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 7.6 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले समान महीने में इसमें तीन प्रतिशत की गिरावट आई थी। टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन समीक्षाधीन महीने में 10.4 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले समान महीने में क्षेत्र का उत्पादन 1.9 प्रतिशत घटा था।

उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 0.3 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में बुनियादी ढांचा- निर्माण वस्तुओं के उत्पादन में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले यह वृद्धि दो प्रतिशत रही थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) में औद्योगिक उत्पादन 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 15.3 प्रतिशत रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).