एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन मार्च में 1.9 प्रतिशत बढ़ा, 2021-22 में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च, 2022 में 1.9 प्रतिशत बढ़ा है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन मार्च में 1.9 प्रतिशत बढ़ा, 2021-22 में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली, 12 मार्च देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च, 2022 में 1.9 प्रतिशत बढ़ा है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन चार प्रतिशत और बिजली उत्पादन 6.1 प्रतिशत बढ़ा।

मार्च, 2021 में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) 24.2 प्रतिशत बढ़ा था।

वित्त वर्ष 2021-22 में औद्योगिक उत्पादन में 11.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2020-21 में इसमें 8.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

मार्च, 2020 में कोरोना वायरस महामारी की वजह से औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उस समय इसमें 18.7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी।

अप्रैल, 2020 में औद्योगिक उत्पादन 57.3 प्रतिशत घटा था। उस समय महामारी की वजह से लॉकडाउन लगाया था जिससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).