जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 1,147 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी आय बढ़कर 9,488.06 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 8,731.52 करोड़ रुपये थी।
इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी आय बढ़कर 9,488.06 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 8,731.52 करोड़ रुपये थी।
इस अवधि के दौरान बैंक की ब्याज से आय भी बढ़कर 7,650.36 करोड़ रूपए हो गई। यह पिछले वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,177.21 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने बताया कि एकल आधार पर उसका कुल लाभ आलोच्य तिमाही में 72 प्रतिशत बढ़कर 1,113.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 647.04 करोड़ रुपये था।
बैंक का कुल फंसा हुआ कर्ज (सकल एनपीए) जुलाई-सितम्बर, 2021 तिमाही में बढ़कर कुल कर्ज का 2.77 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.21 प्रतिशत था।
शुद्ध एनपीए भी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 0.80 प्रतिशत हो गया जो एक साल पहले 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 0.52 प्रतिशत रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

