जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 1,202 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 2,202 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 2,202 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,805 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 13,530 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 10,719 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी ब्याज आय 11,248 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान तिमाही में यह 8,708 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। तिमाही के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 1.93 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2.11 प्रतिशत के स्तर पर थीं।
इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 0.61 प्रतिशत से घटकर 0.57 प्रतिशत रह गया। इसकी वजह से आकस्मिक खर्च (कर को छोड़कर) के लिए बैंक का प्रावधान 1,141 करोड़ रुपये से घटकर 974 करोड़ रुपये रह गया।
सितंबर अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात भी 18.01 प्रतिशत से सुधरकर 18.21 प्रतिशत हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

