देश की खबरें | सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ भारत के दंडात्मक उपाय लागू रहेंगे। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 10 मई पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ भारत के दंडात्मक उपाय लागू रहेंगे। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही।

यह स्पष्टीकरण भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी तथा सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद आया है।

सूत्रों ने बताया कि 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा घोषित कदम प्रभावी रहेंगे।

सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा और आतंकवाद के संबंध में भारत का संकल्प दृढ़ है।

दोनों पक्षों के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए बनी सहमति के बारे में सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने इसे द्विपक्षीय व्यवस्था बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच समझौते की घोषणा करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्होंने इसका श्रेय भी लिया।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में रात लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण एवं तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। समझ और बेहतरीन विवेक प्रदर्शित करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\