देश की खबरें | सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र 2023-24 से तीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरूआत करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्थित सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने पहले अकादमिक सत्र 2023-24 से ऊर्जा प्रौद्योगिकी एवं नीति, वायुमंडलीय एवं जलवायु विज्ञान तथा लोक नीति में तीन स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम की शुरूआत करने जा रहा है।

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्थित सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने पहले अकादमिक सत्र 2023-24 से ऊर्जा प्रौद्योगिकी एवं नीति, वायुमंडलीय एवं जलवायु विज्ञान तथा लोक नीति में तीन स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम की शुरूआत करने जा रहा है।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम 2021 के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अधीन सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। यह विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय से पूर्णत: समर्थित है।

इसमें कहा गया है कि सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी परिषद की पहली बैठक 23 मई 2023 को हुई जिसकी अध्यक्षता आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय कारिंदकर और आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी कामकोटि ने की।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने पहले अकादमिक सत्र 2023-24 से तीन स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम की शुरूआत करेगा। इन पाठ्यक्रमों में ऊर्जा प्रौद्योगिकी एवं नीति में एमटेक, वायुमंडलीय एवं जलवायु विज्ञान में एमटेक तथा लोक नीति में स्नातकोत्तर शामिल है।

बयान के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना इस क्षेत्र के छात्रों के लिए अद्भुत अवसर होगा।

इन तीन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू