देश की खबरें | दो लाख रुपए का मुचलका भरने के बाद जमानत पर रिहा हो सकती हैं इंद्राणी: सीबीआई अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी जमानत की शर्तों के अनुसार दो लाख रुपए का मुचलका भरने के बाद जमानत पर रिहा हो सकती हैं।

मुंबई, 19 मई मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी जमानत की शर्तों के अनुसार दो लाख रुपए का मुचलका भरने के बाद जमानत पर रिहा हो सकती हैं।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को मुखर्जी (50) की जमानत मंजूर ली थी। मुखर्जी को हत्या को मामले में साढ़े छह साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वह अगस्त 2015 में गिरफ्तारी के बाद से मुंबई के भायखला महिला कारागार में बंद हैं।

सीबीआई अदालत ने कहा कि पूर्व मीडिया कार्यकारी मुखर्जी को दो लाख रुपए का नकद मुचलका और समान राशि जमा करने में सक्षम जमानतदार मुहैया कराने पर रिहा किया जा सकता है।

इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने मुखर्जी को जमानत पर रिहाई के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत भी दी। उसने मुखर्जी को जमानतदार मुहैया काने के लिए दो सप्ताह का समय दिया और जमानत की शर्तों का ‘‘ईमानदारी से पालन’’ करने का निर्देश दिया।

मुंबई पुलिस ने मुखर्जी को अप्रैल 2012 में शीना बोरा की हत्या करने के आरोपों में 2015 में गिरफ्तार किया था। शीना इंद्राणी मुखर्जी की बेटी थी।

मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट