देश की खबरें | इंदौरी साहब का यूं चला जाना उर्दू शायरी के लिए बहुत बड़ा नुकसान : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिलअजीज शायर राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए इसे उर्दू शायरी के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 11 अगस्त राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिलअजीज शायर राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए इसे उर्दू शायरी के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

इंदौरी का मंगलवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा था। वह 70 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर में भूकंप के झटके से दहली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई.

राज्यपाल मिश्र ने इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘विख्यात उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी के निधन से उर्दू गीत एवं शायरी जगत में उत्पन्न निर्वात की भरपाई लंबे समय तक संभव नही होगी।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि उर्दू अदब में राहत इंदौरी का अपना एक अलग मकाम था। उनका अंदाज-ए-बयां अलग था और उनकी शायरी में बेबाकी थी। देश के मौजूदा हालात को भी वे अपनी शायरी में बड़े खूबसूरत अंदाज में पेश करते थे।

यह भी पढ़े | मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा कि राहत इंदौरी का यूं चला जाना उर्दू शायरी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई नामुकिन है।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह अपने खूबसूरत अल्फाजों के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने इंदौरी को याद करते हुए उनका एक शेर ट्वीट किया, ‘‘तूफ़ानों से आंख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो। मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\