विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोर ‘श्रीविजया एयर’ के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ ढूंढ रहे हैं। इसका ‘डेटा रिकॉर्डर’ मंगलवार को मिल गया था।

जकार्ता, 13 जनवरी इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोर ‘श्रीविजया एयर’ के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ ढूंढ रहे हैं। इसका ‘डेटा रिकॉर्डर’ मंगलवार को मिल गया था।

‘बोइंग 737-500’ विमान शनिवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद समुद्र में गिर गया। विमान पर 62 लोग सवार थे। 26 साल पुराना यह विमान कोरोना वायरस के मद्देनजर करीब नौ महीने बाद पिछले महीने ही सेवा में लौटा था।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान का ‘डेटा रिकॉर्डर’ जहां से मिला है, उसके पास से कुछ अन्य ‘सिग्नल’ भी मिले हैं, जिसके ‘वॉइस रिकॉर्डर’ के होने की संभावना है।

वहीं, सैन्य प्रमुख एयर चीफ मार्शल हदी तजाहजांतो ने मंगलवार को कहा था कि विमान के दूसरे “ब्लैक बॉक्स”, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, के भी जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि उसके संकेत भी उसी क्षेत्र से प्राप्त हो रहे हैं।

कम से कम 160 गोताखारों को पायलटों के बीच हुई वार्ता का पता लगाने के लिए ‘रिकॉर्डर’ की तलाश में बुधवार को लगाया गया था।

जकार्ता के ठीक उत्तर में स्थित इस दुर्घटना वाले इलाके में 3600 राहतकर्मी, 13 हेलिकॉप्टर, 54 बड़े जहाज और 20 छोटी नौकाएं तलाशी अभियान को अंजाम दे रही हैं, जहां उड़ान संख्या 182 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। समुद्र के अंदर 23 मीटर (करीब 75 फीट) की गहराई पर उन्हें विमान तथा लोगों के अवशेष मिले हैं।

एपी निहारिका नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\