विदेश की खबरें | इंडोनेशियाई गोताखोरों को दुर्घटनाग्रस्त विमान के ‘ वॉइस रिकॉर्डर ’ के हिस्से मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी मिशन के संयोजक रासमन ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए श्रीविजय एयर के विमान की तलाश के लिए हवाई सर्वेक्षण का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।

राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी मिशन के संयोजक रासमन ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए श्रीविजय एयर के विमान की तलाश के लिए हवाई सर्वेक्षण का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।

विमान का मलबा और दुर्घटना में मारे गए लोगों की तलाश के काम में 4,132 कर्मी जुटे हुए हैं। कुल 14 विमानों, 62 जहाजों और 21 नौकाओं के जरिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पानी के भीतर मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शवों और ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ की तलाश के लिए कुछ उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।

गोताखोरों ने ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ के कुछ हिस्से मिलने के बाद तलाश का दायरा सीमित कर दिया है।

नौसेना की फर्स्ट फ्लीट कमान के कमांडर अब्दुल राशिद ने शुक्रवार को कहा,‘‘ हमें केसिंग, बीकन और सीवीआर बैटरियां मिल गई हैं। हमें मैमोरी यूनिट की तलाश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह भी दूर नहीं होगी।’’

राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता रूसदी हर्टोनो ने बताया कि विमान में सवार हुए 62 लोगों के परिवार वालों के डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं ताकि मृतकों की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि हादसे का शिकार हुए 12 लोगों की बृहस्पतिवार को पहचान की गयी।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा कमेटी ने कहा है कि भारी बारिश के बीच जकार्ता से उड़ान भरने के बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान के चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की घोषणा नहीं की या किसी तकनीकी गड़बड़ी के बारे में नहीं बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान